रामपुर में सिलेंडर फटने से दो जख्मी, धमाके से मकान को भी पहुंचा नुकसान  

प्रदेश की राजधानी शिमला क्षेत्र की दूरदराज पंचायत काशापाट के अंतर्गत पाट गांव में गैस सिलेंडर फटने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। साथ धमाके से मकान को भी नुकसान पहुंचा

Mar 13, 2025 - 14:05
 0  19
रामपुर में सिलेंडर फटने से दो जख्मी, धमाके से मकान को भी पहुंचा नुकसान  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -रामपुर बुशहर    13-03-2025

प्रदेश की राजधानी शिमला क्षेत्र की दूरदराज पंचायत काशापाट के अंतर्गत पाट गांव में गैस सिलेंडर फटने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। साथ धमाके से मकान को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में पीडि़त परिवार का पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब टीकम दास पुत्र अमर दास निवासी पाट के मकान में गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में घर के अंदर रखा सारा सामान राख हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायल व्यक्तियों की पहचान दिवान पुत्र किशोरी लाल व रवि पुत्र प्रकाश चंद निवासी पाट डाकघर काशापाट तकलेच के रूप में हुई। 

पुष्टि करते हुए नायब तहसीलदार तकलेच ने बताया कि गैस सिलेंडर फटने से टीकम दास का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों को पांच-पांच हजार रुपए व मकान की क्षति के लिए दस हजार रुपए फौरी राहत दे दी गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow