रंगों ने बिखेरी सृजनशीलता की छटा, राष्ट्रीय कला मंच, सिरमौर इकाई ने आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता
9 जुलाई विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष् में राष्ट्रीय कला मंच, सिरमौर इकाई द्वारा कॉलेज परिसर, नाहन में चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों एवं युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का मनमोहक प्रदर्शन किया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन, 13 जुलाई 2026 :
*9 जुलाई विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष् में राष्ट्रीय कला मंच, सिरमौर इकाई द्वारा कॉलेज परिसर, नाहन में चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों एवं युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का मनमोहक प्रदर्शन किया। रंगों के माध्यम से प्रतिभागियों ने प्रकृति, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों जैसे विषयों को अपनी चित्रकृतियों में जीवंत रूप दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच की इकाई संयोजिका जानवी ठाकुर तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक, सिरमौर साहिल ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला केवल चित्रों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह व्यक्ति के विचारों, संवेदनाओं और संस्कारों की सशक्त अभिव्यक्ति है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंच के कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, निर्णायक मंडल एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। राष्ट्रीय कला मंच, सिरमौर इकाई ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी कला, संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्यों को समर्पित ऐसे रचनात्मक आयोजनों का निरंतर आयोजन करने का संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?


