राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जनसंपर्क विषय पर सोलन में सेमिनार आयोजित , वक्ताओं ने साझा किये अनुभव 

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय सोलन के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) शिमला चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में करियर प्रोस्पेक्टस इन पब्लिक रिलेशन विषय पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली द्वारा मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई

Nov 15, 2025 - 19:09
 0  22
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जनसंपर्क विषय पर सोलन में सेमिनार आयोजित , वक्ताओं ने साझा किये अनुभव 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  15-11-2025

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय सोलन के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) शिमला चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में करियर प्रोस्पेक्टस इन पब्लिक रिलेशन विषय पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली द्वारा मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई। उन्होंने उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों , वक्ताओं , छात्रों तथा स्टाफ को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 
डॉ. कोहली ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजनों से विद्यार्थियों को मीडिया जगत की वास्तविक चुनौतियों और अवसरों की जानकारी मिलती है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। सेमिनार में मीडिया और जनसंपर्क क्षेत्र से जुड़े कई अनुभवी वक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. रणवीर वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एवं चेयरमैन, PRSI शिमला चैप्टर , डॉ. अखिलेश पाठक, जनसंपर्क अधिकारी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी, शिमला। 
डॉ. बी.एस. पवार, वाइस चेयरमैन, PRSI शिमला चैप्टर , चेतन त्रिपाठी, रिसर्च स्कॉलर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय , बी. डी. शर्मा, पूर्व निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग , यदवेंद्र चौहान, पूर्व संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग , अशोक शर्मा , पूर्व जनसंपर्क अधिकारी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी और वरिष्ठ पत्रकार यशपाल कपूर आदि वक्ताओं ने पत्रकारिता, जनसंपर्क और मीडिया जगत के बदलते परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की तथा छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने बताया कि आज के समय में जनसंपर्क का क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है और इसमें युवाओं के लिए रोजगार एवं कैरियर की अपार संभावनाएं हैं।
साथ ही उन्होंने डिजिटल मीडिया, कंटेंट पब्लिसिटी, मीडिया मैनेजमेंट, क्राइसिस कम्युनिकेशन और सरकारी सूचना तंत्र की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर इतने वरिष्ठ मीडिया कर्मियों और जनसंपर्क क्षेत्र के विशेषज्ञों का एक साथ राजकीय महाविद्यालय सोलन में एकत्रित होना अपने आप में ऐतिहासिक है। विद्यार्थियों को मिले यह अनुभव और मार्गदर्शन निश्चित रूप से उनके करियर निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow