फिर धधके उठे शिमला के जंगल, शहर के साथ लगते रिझाना गांव की रिहायश तक पहुंची आग

गर्मी बढ़ते ही पहाड़ों की हरियाली एक बार फिर आग की भेंट चढ़ने लगी है। शिमला से सटे रिझाना गांव में जंगलों की आग ने दोबारा विकराल रूप ले लिया है, जिससे इलाके में चिंता और भय का माहौल बन गया है। मंगलवार को घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था, लेकिन राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी और जंगलों में फिर लपटें उठने लगीं।

May 27, 2026 - 19:27
 0  2
फिर धधके उठे शिमला के जंगल, शहर के साथ लगते रिझाना गांव की रिहायश तक पहुंची आग

शिमला 27 मई, 2026 : 

गर्मी बढ़ते ही पहाड़ों की हरियाली एक बार फिर आग की भेंट चढ़ने लगी है। शिमला से सटे रिझाना गांव में जंगलों की आग ने दोबारा विकराल रूप ले लिया है, जिससे इलाके में चिंता और भय का माहौल बन गया है। मंगलवार को घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था, लेकिन राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी और जंगलों में फिर लपटें उठने लगीं।

रिझाना के लोग आग के बढ़ते खतरे के बीच असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। जंगलों से उठता धुआं और फैलती आग न केवल पर्यावरण बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी खतरे की घंटी बन चुकी है। लगातार बढ़ते तापमान और सूखे मौसम ने आग को और अधिक भयावह बना दिया है। बुधवार दोपहर बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow