यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 02-03-2026
रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने बैठक आयोजन किया। इस अवसर पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने मांगे ना पूरी होने पर रेणुका डैम में चल रहे कार्य को रोका और उसके बाद विरोध प्रदर्शन किया। रेणुका डैम में नए एजीएम अरुण कपूर से मांगों को लेकर चर्चा की और उसमें 150 परिवारों की लिस्ट 20 दिन में सार्वजनिक करने का आश्वासन दिया।
रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने कहा कि यदि 20 दिन के अंदर यह लिस्ट नहीं निकलती तो फिर से विस्थापित रेणुका डैम का कार्य बंद करने में मजबूर होंगे। रेणुका डैम में छह परिवार ऐसे भी है जिनका 30 दिन का टाइम दिया गया है और अपने घर छोड़ने के लिए उनको सही तरीके से विस्थापन करने के लिए कहा गया है। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति की संवेदना उन 6 परिवार के साथ है और हमेशा हम उनके साथ खड़े रहेंगे।
जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक वह अपने घर नहीं छोड़ेंगे। इस बैठक में रेणुका बांध विस्थापित के अध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर , संयोजक विनोद कुमार ठाकुर , प्रेस सचिव जोगी ठाकुर , महासचिव शुभम अत्री , सतपाल तोमर , पूरन सिंह , राकेश , हरनाम , कमल , भानु शर्मा अन्य लोग उपस्थित रहे।