सवालों के घेरे में रेणुका बांध प्रभावित क्षेत्र में पेड़ों की गिनती, रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के पदाधिकारी नाहन में मीडिया से हुए रूबरू

रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष तरीके से पेड़ों की गिनती करवाने की मांग की है। इतना ही नहीं समिति ने चेतावनी दी है कि यदि पारदर्शिता नहीं बरती गई तो मामला कोर्ट तक ले जाया जाएगा। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के पदाधिकारी नाहन में आज मीडिया से बात कर रहे थे।

May 26, 2026 - 20:29
 0  2
सवालों के घेरे में रेणुका बांध प्रभावित क्षेत्र में पेड़ों की गिनती, रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के पदाधिकारी नाहन में मीडिया से हुए रूबरू

नाहन 26 मई, 2026  : 


 रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष तरीके से पेड़ों की गिनती करवाने की मांग की है। इतना ही नहीं समिति ने चेतावनी दी है कि यदि पारदर्शिता नहीं बरती गई तो मामला कोर्ट तक ले जाया जाएगा। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के पदाधिकारी नाहन में आज मीडिया से बात कर रहे थे।


मीडिया से बात करते हुए रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के प्रेस सचिव योगी ठाकुर ने बताया कि बीते कल बांध प्रबंधन की ओर से उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया गया था जहां उन्हें पता चला कि रेणुका बांध प्रभावित क्षेत्र में पेड़ों की गिनती का कार्य चल हुआ था। इस संबंध में जब समिति के पदाधिकारी ने बांध प्रबंधन से सवाल पूछा तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 


समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में प्रति बीघा में पेड़ों की संख्या कम दिखाए जाने की आशंका है ऐसे में उन्होंने कहा कि पेड़ों की गिनती पूरी नियमानुसार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जानी चाहिए। 


समिति ने साफ कहा कि अगर कार्य निष्पक्ष तरीके से नहीं किया गया तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
इसके साथ ही समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने और प्रभावित लोगों की आवाज बुलंद करने की अपील की ताकि विस्थापितों को न्याय मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow