रेलवे बोर्ड ने नए लुक में उतारा लोंगेज रेल कार आरए-100 को विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक  

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अब रेल कार से यात्रा और रोमांचक व आरामदायक होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने नए लुक में लोंगेज रेल कार आरए-100 को ट्रैक पर उतारा है। ट्रैक पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी सफर करते

Jul 17, 2025 - 11:10
 0  37
रेलवे बोर्ड ने नए लुक में उतारा लोंगेज रेल कार आरए-100 को विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    17-07-2025

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अब रेल कार से यात्रा और रोमांचक व आरामदायक होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने नए लुक में लोंगेज रेल कार आरए-100 को ट्रैक पर उतारा है। ट्रैक पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी सफर करते हैं। ऐसे में काले रंग के शीशे और लाल रंग की रेल कार यात्रियों में नया उत्साह भरेगी। इससे पहले पैनोरमिक रेल कार भी ट्रैक पर उतारी गई थी।

हालांकि, यह रेल कार भी बुकिंग होने पर ही रेलवे बोर्ड चलाएगा। इसके लिए किराया भी आगामी दिनों में निर्धारित होना है। बोर्ड ने लोंगेज कार आरए-100 का ट्रायल करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ट्रायल के बाद यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। खास बात यह है कि रेल कार में काले रंग की खिड़कियां है। 

अभी तक चल रही रेल कार में काले रंग की खिड़कियां नहीं थीं। इसी के साथ खिड़कियों का आकार भी बड़ा किया गया है। एयर पावर ब्रेक सिस्टम रखा गया है। सीटों में भी बदलाव किया गया है। सीटों के बीच में काफी जगह है। इससे सफर आरामदायक हो जाएगा। एसी की सुविधा भी दी गई है। 

गौर रहे कि कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रेल मोटर कार पांच साल से बंद पड़ी है। कोरोनाकाल में बंद रेल मोटर कार को पुन: शुरू नहीं किया गया है। कोरोना काल से पहले रेल मोटर कार की भी पर्यटकों को सुविधा मिलती थी। रेल मोटर कार को फिर शुरू करने के निर्णय लिया गया है। 

रेल मोटर कार की बुकिंग करवाने पर 14 यात्री सफर कर सकते हैं। आमतौर पर शिमला घूमने आने वाले समूह और परिवार के लोग इसे बुक करवाते हैं। अब कालका स्टेशन पर खड़े यात्री समूह बनाकर इसकी बुकिंग करवाने सकेंगे। यह सुविधा भी जोडने का प्रयास किया जा रहा है। इसे यात्रियों की सुविधा के अनुसार स्टेशन पर खड़ा किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow