रोहित ठाकुर ने बौली गाँव में 12 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन 

एक दिवसीय प्रवास के दौरान उप मण्डल जुब्बल में मौजूद थे जहाँ पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।  सर्वप्रथम वह बढ़ाल पंचायत के अंतर्गत बौली गाँव पहुंचे जहाँ पर उन्होंने 12 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन कि

Jun 29, 2025 - 15:47
 0  23
रोहित ठाकुर ने बौली गाँव में 12 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   29-06-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान उप मण्डल जुब्बल में मौजूद थे जहाँ पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।  सर्वप्रथम वह बढ़ाल पंचायत के अंतर्गत बौली गाँव पहुंचे जहाँ पर उन्होंने 12 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री ने बौली ग्राम वासियो को इस निर्माण कार्य के लिए बधाई दी। 

उन्होंने यह भी बताया कि उनके शिक्षा मंत्री रहते पिछले अढ़ाई वर्ष के दौरान बढ़ाल पंचायत में अधिकतम और अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है और इस श्रृंखला में 7 सड़कों की सफल पासिंग हुई है। साथ ही 2 करोड़ 27 लाख की लागत से दोची-बौली-बधावली सड़क और 17 करोड़ की लागत से मिहाना खड्ड से बढ़ाल, लेहरोटी, पोखरी वाया शोबा, नालिबान सड़कों को पक्का किया गया है और अन्य सड़कों को भी शीघ्र ही पक्का किया जायेगा। 

साथ ही 1 करोड़ 55 की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोट के भवन को भी जनता को समर्पित किया गया है। इसके ठीक विपरीत पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में केवल 5 सड़कों की पासिंग हुई है जो अपने आप में विकास के मानको को दर्शाता है।                                  

रोहित ठाकुर ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हिमाचल निरंतर प्रगति कर रहा है जिसके परिणाम स्वरुप हिमाचल ने "एएसएआर" की रिपोर्ट में हिमाचल पूरे भारत में पहले स्थान पर पहुंच गया है और पिछले दिनों एनएएस के सर्वे में भी हिमाचल 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुँच गया गया जो हिमाचल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है जिसका का श्रेय वह प्रदेश के शिक्षकों को देते है। 

उन्होंने बताया कि शिक्षा को प्रभावी और गुणवत्ता युक्त बनाने की दिशा में प्रयत्न किये जा रहे हैं जिसके अंतर्गत जुब्बल में शीघ्र ही एक बड़े शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण किया जायेगा।                                               

इसके पश्चात् शिक्षा मंत्री ने नव युवक मण्डल स्टेटा ब्रदर्स बटाड़ द्वारा आयोजित वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने खेलों की महत्ता पर बल देते हुए बताया कि खेल युवाओं के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और युवाओं को नशे से दूर भी रखते है। उन्होंने बताया कि वॉलीबाल हमारे पहाड़ी क्षेत्र का एक ऐतिहासिक खेल है और इस खेल में बटाड़ गाँव से बड़े राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले हैँ। 

इसी दृष्टि से क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी निर्णय लिए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत खेल छात्रावास जुब्बल में वॉलीबॉल के अतिरिक्त कब्बडी और बैडमिंटन के खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  शिक्षा मंत्री ने स्थानीय नवयुवक मण्डल को 50000 रूपये देने की घोषणा भी की। 

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड के निदेशक भीम सिंह झौटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिथता, जुब्बल कोटखाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, अध्यक्ष युवा मण्डल जुब्बल विक्रांत सिथटा, स्थानीय पंचायत और साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधि, उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow