एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत राज्यपाल और लोक निर्माण मंत्री ने किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सोमवार को शिमला के जतोग स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Jul 14, 2026 - 20:41
 0  3
एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत राज्यपाल और लोक निर्माण मंत्री ने किया पौधरोपण
यंगवार्ता न्यूज शिमला 14 जुलाई, 2026 : 

पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सोमवार को शिमला के जतोग स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह कार्यक्रम प्रार्थना सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, समाजसेवी और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और अपनी माताओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी प्रदेशभर में इस प्रकार के पौधरोपण अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow