हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में सम्पन्न हुई लोक लेखा समिति की बैठकें
3 व 4 जुलाई, 2026 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में लोक लेखा समिति की बैठकों का आयोजन मुख्य समिति कक्ष में सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वश्री रणधीर शर्मा, बलबीर सिंह वर्मा, संजय रत्न, जीत राम कटवाल, मलेन्द्र राजन, केवल सिंह पठानियां, चन्द्रशेखर, कैप्टन रणजीत सिंह एवं कमलेश ठाकुर माननीय सदस्यों ने भाग लिया।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 4 जुलाई, 2026 :
3 व 4 जुलाई, 2026 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में लोक लेखा समिति की बैठकों का आयोजन मुख्य समिति कक्ष में सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वश्री रणधीर शर्मा, बलबीर सिंह वर्मा, संजय रत्न, जीत राम कटवाल, मलेन्द्र राजन, केवल सिंह पठानियां, चन्द्रशेखर, कैप्टन रणजीत सिंह एवं कमलेश ठाकुर माननीय सदस्यों ने भाग लिया।
इन बैठकों में समिति ने भारत के नियन्त्रक-महालेखापरीक्षक के प्रतिवेदनों पर सुआ-मोटो उत्तर उपलब्ध करवाने बारे तथा लोक लेखा समिति के मूल व कार्रवाई प्रतिवेदनों जिन पर विभागीय उत्तर अपेक्षित/ कार्रवाई अधूरी है,से सम्बन्घित मुख्य सचिव व प्रधान सचिव (वित्त), हिमाचल प्रदेश सरकार का मौखिक साक्ष्य किया गया तथा बैठक में महालेखाकार कार्यालय से उप-महालेखाकार अम्बिका रैना, राजवतं कौर व नैना कोटवी, अवर सचिव व अनुभाग अधिकारी, धर्मपाल ठाकुर, लोक लेखा समिति ने भाग लिया।
What's Your Reaction?


