लोक संस्कृति को नई उड़ान मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने की ‘कंकुआ’ नाटी एल्बम की लॉन्चिंग..
हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने हिमाचली नाटी एल्बम "कंकुआ" का भव्य शुभारंभ किया
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 17-03-2026
हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने हिमाचली नाटी एल्बम "कंकुआ" का भव्य शुभारंभ किया।
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा के ऑफिस में हिमाचली नाटी एल्बम "कंकुआ" का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश की पारंपरिक लोकधुनें और संस्कृति हमारी पहचान हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने एल्बम से जुड़े कलाकारों, खासकर राजेंद्र वर्मा और उनकी टीम की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को सराहनीय बताया।
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह भी कहा कि राज्य सरकार लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल सके।
कलाकार राजेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि "कंकुआ" लगभग 150-200 साल पुराने पारंपरिक गीत पर आधारित है, जिसमें एक खूबसूरत प्रेम कहानी को हिमाचली नाटी शैली में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी लोक संस्कृति, भाषा और पारंपरिक वेशभूषा को गर्व के साथ अपनाएं और संरक्षित करें।
What's Your Reaction?



