वर्ल्ड मास्टर गेम्स -2025 में हिमाचल के खिलाडियों की धमक , जीत लाए छह मेडल : विनोद

सुपर मास्टर्स गेम्स एंड स्पोट्र्स फैडरेशन (इंडिया) के सीईओ विनोद कुमार ने कहा कि वल्र्ड मास्टर्स गेम्स -2025 का आयोजन ताईपे (ताईवान ) में 17 से 30 मई तक हुआ। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के एथलीट ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 6 मेडल जीते। विनोद कुमार रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वल्र्ड मास्टर्स गेम्स में देश  ने कुल 32 मेडल जीते , जिसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाडिय़ों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन किया

Jun 1, 2025 - 18:54
 0  33
वर्ल्ड मास्टर गेम्स -2025 में हिमाचल के खिलाडियों की धमक , जीत लाए छह मेडल : विनोद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  01-06-2025

सुपर मास्टर्स गेम्स एंड स्पोट्र्स फैडरेशन (इंडिया) के सीईओ विनोद कुमार ने कहा कि वल्र्ड मास्टर्स गेम्स -2025 का आयोजन ताईपे (ताईवान ) में 17 से 30 मई तक हुआ। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के एथलीट ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 6 मेडल जीते। विनोद कुमार रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वल्र्ड मास्टर्स गेम्स में देश  ने कुल 32 मेडल जीते , जिसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाडिय़ों ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। 
उन्होंने बताया कि हिमाचल के खिलाडिय़ों ने पहली बार वल्र्ड मास्टर्स में भाग लिया।विनोद ने बताया कि ताइपे में आयोजित वल्र्ड मास्टर्स गेम्स -2025 में 109 देशों के पच्चीस हजार खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वल्र्ड मास्टर्स गेम्स - 2025 में हिमाचल प्रदेश के कुल 8 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इनमें कांगड़ा के रणवीर सिंह ने कराटे प्रतियोगिता के अपने आयुवर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा कांगड़ा के डॉ. अश्विनी कुमार ने हैमर थ्रो और शॉर्टफुट में  सिल्वर मेडल जीते। इसी प्रकार कुल्लू के किशन लाल ने ट्रिपल जंप में सिल्वर मेडल और जैवलिन थ्रो में ब्रांज मेडल जीता। कांगड़ा के ही यशपाल सिंह राणा ने वेटलिफ्टिंग में ब्रांज मेडल जीत कर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया। 
उन्होंने कहा कि हिमाचल के सभी पदक विजेता खिलाड़ी जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे। विनोद कुमार ने कहा कि  अप्रैल माह में हिमाचल के धर्मशाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देश के 4500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जबकि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 350 एथलीट थे। उन्होंने कहा कि फैडरेशन का यह प्रयास है कि लोग स्वस्थ रहें। 30 साल से अधिक आयु वर्ग का कोई भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। इस मौके पर सुपर मास्टर्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन (इंडिया) के निदेशक बक्शी चंद जसवाल, हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष अजय कंवर, जिला अध्यक्ष रजनीश कौशिक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन लाल , लोकेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow