भारतीय जीवन बीमा निगम शिमला मंडल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
भारतीय जीवन बीमा निगम शिमला मंडल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सोलन के पुलिस लाइन ग्राउंड में उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
भारतीय जीवन बीमा निगम शिमला मंडल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सोलन के पुलिस लाइन ग्राउंड में उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक (कार्मिक) सुशीला नेगी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी जोश और उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खेलकूद आयोजन समिति के सचिव रूप लाल, तकनीकी सलाहकार प्रेम दास और धर्मपाल शर्मा सहित लीला दत्त, दीपक गुप्ता एवं तारादत्त शर्मा भी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।l
प्रतियोगिता के दौरान ट्रैक एवं फील्ड इवेंट्स आयोजित किए गए। 5,000 मीटर दौड़ में गुरनाम सिंह प्रथम और जसप्रीत सिंह द्वितीय रहे। 800 मीटर में धर्मिन्द्र ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनिल पांटा दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर और 200 मीटर दौड़ में जसप्रीत ने प्रथम तथा रजत सकलानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में मंडी शाखा के विनीत ने पहला, बिलासपुर के अमित ने दूसरा और नालागढ़ शाखा के सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लंबी कूद में आशुतोष प्रथम और विनीत द्वितीय रहे, जबकि तिहरी कूद में गुरनाम ने पहला और हेम पुष्प ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फील्ड इवेंट्स में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बिलासपुर के गौरव शर्मा प्रथम, धर्मिन्द्र द्वितीय और पुष्कर तृतीय रहे। छक्का फेंक में पंकज और आशुतोष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाला फेंक में पावंटा साहिब के अनिल प्रथम, बिलासपुर के पंकज द्वितीय तथा शिमला-1 के पुष्कर तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को आगामी जयपुर में आयोजित होने वाली उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिमला मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
What's Your Reaction?



