विधान सभा अध्यक्ष 26 जनवरी को नाहन चौगान में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे : उपायुक्त

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 26 जनवरी, 2026 को जिला सिरमौर के नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10ः40 बजे यशवंत चौक पर स्थापित डाॅ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 

Jan 21, 2026 - 19:47
 0  12
विधान सभा अध्यक्ष 26 जनवरी को नाहन चौगान में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे : उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-01-2026
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 26 जनवरी, 2026 को जिला सिरमौर के नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10ः40 बजे यशवंत चौक पर स्थापित डाॅ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 
इसके उपरांत 10ः45 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष ठीक 11 बजे चौगान मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे और फिर मार्चपास्ट होगा। मार्च पास्ट के उपरांत मुख्य अतिथि जिला वासियों को संबोधित करेंगे। 
संबोधन के उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि विभिन्न क्षेत्रों मंे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी करेंगे। उपायुक्त ने जिला वासियों से गणतंत्र दिवस समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है और सभी नागरिकों को पर्व में अपनी उपस्थित दर्ज करवाकर इसे धूमधाम के साथ मनाना चाहिए।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow