विधायक कुलदीप राठौर ने ओडी कोटगढ़-बीथल सड़क का किया भूमिपूजन, 19 करोड़ 70 लाख होगी सड़क चौड़ी

शिमला जिला के सेब बहुल क्षेत्र कोटगढ़ क्षेत्र के लोगो को बड़ी राहत मिलने जा रही है।ओडी कोटगढ़-बीथल सड़क के चौड़ा करने का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को विधायक कुलदीप राठौर ने ओडी में भूमिपूजन कर सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया

Feb 23, 2026 - 16:51
 0  14
विधायक कुलदीप राठौर ने ओडी कोटगढ़-बीथल सड़क का किया भूमिपूजन, 19 करोड़ 70 लाख होगी सड़क चौड़ी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-02-2026

शिमला जिला के सेब बहुल क्षेत्र कोटगढ़ क्षेत्र के लोगो को बड़ी राहत मिलने जा रही है।ओडी कोटगढ़-बीथल सड़क के चौड़ा करने का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को विधायक कुलदीप राठौर ने ओडी में भूमिपूजन कर सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया। इस पर 19 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च होंगे।इस सड़क से 12 पंचायतों को फायदा होगा। 

अभी ये सड़क काफी तंग है। इस सड़क का निर्माण 1972 में हुआ था लेकिन उसके बाद इस सड़क की किसी ने सुध नही ली है।वही विधायक बनने के बाद से इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाल कर नावार्ड के तहत पैसे स्वीकृत करवाए ओर अब इस का कार्य शुरू कर दिया गया गया है।वही कुलदीप राठौर से लोगो से सड़क के चौड़ा करने के लिए भूमि देने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को तह समय मे इस सड़क का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि यह सड़क 1972 में बनी थी और उसके बाद इस सड़क पर कोई काम नही हुआ जबकि बागवानों के लिए काफी महत्वपूर्ण सड़क है सड़क तंग होने से काफी परेशानी होती थी इसको देखते हुए विधायक प्राथमिकता के तहत इस सड़क के तहत 19 करोड़ 70 लाख स्वीकृति करवाया जिसके बाद आज इसका कार्य शुरू किया गया है। 

यह सड़क 41 किलोमीटर तक चौड़ी होगी। इस सड़क के चौड़ा होने से बागवानों को फायदा होगा साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लोगो से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क के चौड़ा करने के लिए सभी लोगों को सहयोग करना होगा और जहां भी अगर कहीं किसी की जमीन जाती है तो वह स्वेच्छा से अपनी जमीन इस कार्य को ताकि इस सड़क को चौड़ा करने में कोई अड़चन न आए। साथी ठेकेदार को भी उन्होंने 1 साल के भीतर इस सड़क का कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow