विश्व रक्तदाता पखवाड़े के तहत  ब्लू स्टार लिमिटेड परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन

विश्व रक्तदाता पखवाड़े के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के रामपुर जट्टां स्थित ब्लू स्टार लिमिटेड परिसर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कंपनी के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 90 यूनिट रक्त एकत्र

Jun 16, 2025 - 20:54
 0  16
विश्व रक्तदाता पखवाड़े के तहत  ब्लू स्टार लिमिटेड परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कालाअम्ब     16-06-2025

विश्व रक्तदाता पखवाड़े के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब के रामपुर जट्टां स्थित ब्लू स्टार लिमिटेड परिसर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कंपनी के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 90 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशि जसवाल, स्टाफ नर्स स्वाति, कन्नू शर्मा और इन्दर सिंह ने रक्त संग्रहण एवं प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

शिविर की शुरुआत कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें उन्होंने नियमित व स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और ज़रूरतमंदों को बिना किसी लालच या भेदभाव के रक्तदान करने का संकल्प लिया।

डॉ. निशि जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून से 30 जून तक "विश्व रक्तदाता पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न संस्थानों में रक्तदान शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। 

उन्होंने बताया कि ब्लू स्टार लिमिटेड के इस शिविर में कर्मचारियों की भागीदारी प्रेरणादायक रही और समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश देने में यह शिविर सफल रहा है। 

इस मौके पर कंपनी प्रबंधन ने भी रक्तदाताओं की सराहना की और स्वास्थ्य विभाग व ब्लड बैंक टीम का आभार व्यक्त किया। यह रक्तदान शिविर समाज सेवा की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल ज़रूरतमंदों को मदद मिलेगी बल्कि रक्तदान के महत्व को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow