वीर बाल दिवस पर राज्यसभा सांसद डॉ सिकन्दर कुमार ने पांवटा साहिब गुरुद्वारा में नवाया शीश

आज देश भर में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। गुरु गोबिन्द सिंह जी के परिवार की शहादत एवं चार साहिबजादों की लसानी शहीदी को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भी वीर बाल दिवस बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाया। यहां गुरु की नगरी पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में राज्यसभा सांसद डॉ सिकन्दर कुमार, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीश नवाया और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Dec 26, 2025 - 19:19
 0  8
वीर बाल दिवस पर राज्यसभा सांसद डॉ सिकन्दर कुमार ने पांवटा साहिब गुरुद्वारा में नवाया शीश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  26-12-2025
आज देश भर में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। गुरु गोबिन्द सिंह जी के परिवार की शहादत एवं चार साहिबजादों की लसानी शहीदी को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भी वीर बाल दिवस बड़े श्रद्धा भाव के साथ मनाया। यहां गुरु की नगरी पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में राज्यसभा सांसद डॉ सिकन्दर कुमार, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गुरमीत सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीश नवाया और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
मीडिया से रूबरू हुए राज्यसभा सांसद डॉ सिकन्दर कुमार ने कहा कि आज पूरा विश्व वीर बाल दिवस मना रहा है। गुरु गोबिन्द सिंह महाराज ने दुनिया का सबसे बड़ा बलिदान देश और धर्म की रक्षा करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि आज सभी भारत की शौर्य परंपरा के पर्याय गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके चारों साहिबजादों के बलिदान को नमन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने देश व धर्म की रक्षा करते हुए अपना पूरा परिवार देश धर्म पर निछावर कर दिया। 
उन्होंने कहा कि मातृभूमि एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए चारों साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में वीर बाल दिवस बनाने की शुरुआत की और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया आज देशभर में सभी धर्म के लोग उन वीर शहीदों को याद कर रहे हैं और चारों शहजादों की लसानी शहीदी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow