शलेच गांव में वीर सावरकर जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रैली का आयोजन

सिरमौर जिला के पझौता क्षेत्र के ग्राम शलेच में स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के उपलक्ष्य में “माय भारत, नाहन” द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 29 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा वीर सावरकर के जीवन एवं विचारों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई

May 28, 2026 - 16:51
 0  5
शलेच गांव में वीर सावरकर जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रैली का आयोजन

सिरमौर 28 मई, 2026 : 

सिरमौर जिला के पझौता क्षेत्र के ग्राम शलेच में स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के उपलक्ष्य में “माय भारत, नाहन” द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 15 से 29 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा वीर सावरकर के जीवन एवं विचारों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में रितिका ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय तथा श्रद्धा एवं हिमानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।निबंध लेखन प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, भव्या द्वितीय तथा रौनक तृतीय स्थान पर रहे।सामान्य ज्ञान (क्विज) प्रतियोगिता में अनिरुद्ध ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय तथा विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में पझौता क्षेत्र के यूथ मीडिया क्लब, धामला के अध्यक्ष संदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित जनों एवं विद्यार्थियों को वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन, संघर्ष एवं विचारों से परिचित करवाने हेतु एक संक्षिप्त डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। संदीप कुमार ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें वीर सावरकर तथा अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा एवं महान उद्देश्यों के लिए अपने जीवन को समर्पित करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान शलेच गांव में एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल एवं सुखद समापन हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow