राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में मनाया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ वृक्षारोपण अभियान

राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास वान, कैंथ, जैकरैंडा तथा अन्य स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए।कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पौधा दिया गया

Jul 25, 2026 - 17:29
 0  4
राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में मनाया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ वृक्षारोपण अभियान

यंगवार्ता न्यूज - सोलन 25 जुलाई, 2026 : 

राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास वान, कैंथ, जैकरैंडा तथा अन्य स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए।कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पौधा दिया गया तथा एवं उन्हें  प्रेरित किया गया कि वे अपनी माताओं के साथ मिलकर पौधा लगाएँ तथा उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लें।विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती रेनू सूद ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी निरंतर देखभाल करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है।


इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक वर्ग में केशव दत्त, शीतला देवी, भूदेव वर्मा, प्रभा, रेनू,श्वेता, योगेश , लता देवी तथा ईको क्लब समन्वयक पवन कुमार उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow