शिमला 30 मई, 2026 :
प्रदेश में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के बीच मतदान कराया जा रहा है।
1,189 ग्राम पंचायतों में 15 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। ये चुनाव मतपत्रों के माध्यम से कराए जा रहे हैं और इनमें किसी भी राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। मतदान अपराह्न तीन बजे तक जारी रहेगा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर रौनक दिखाई दे रही है। वहीं, प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए बूथों पर सुरक्षा बल तैनात किए हैं।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने परिवार सहित पैतृक गांव विजयपुर में मतदान किया