शंभूवाला में युवक का रास्ता रोककर 1 लाख रुपये छीने, जान से मारने की धमकी

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन क्षेत्र में दो आरोपियों ने एक युवक का रास्ता रोककर न केवल उसे धमकाया, बल्कि उससे एक लाख रुपये की नकदी भी छीन ली। यही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नाहन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है।

Jul 3, 2026 - 20:04
 0  3
शंभूवाला में युवक का रास्ता रोककर 1 लाख रुपये छीने, जान से मारने की धमकी

यंगवार्ता न्यूज नाहन 3 जुलाई, 2026 : 

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन क्षेत्र में दो आरोपियों ने एक युवक का रास्ता रोककर न केवल उसे धमकाया, बल्कि उससे एक लाख रुपये की नकदी भी छीन ली। यही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नाहन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत में बताया गया कि वारदात 1 जुलाई की रात को शंभूवाला-भेड़ों मार्ग पर पेश आई। पीड़ित इस्लाम और उसका साथी ताहिर हरियाणा में पशु बेचकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में  बरकत पुत्र अली मोहम्मद और सद्दाम पुत्र गफूर ने उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के पास मौजूद पशु बेचकर प्राप्त की गई ₹1,00,000 की नकदी जबरन छीन ली।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार, 3 जुलाई को पुलिस थाना नाहन में इस्लाम पुत्र मोहम्मद, निवासी गांव भेड़ों की शिकायत पर  दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगामी जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow