शहर में 09 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित जानिए किन किन स्थानों पर रहेगा पावर कट 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 09 अक्टूबर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी

Oct 7, 2025 - 17:44
 0  45
शहर में 09 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित जानिए किन किन स्थानों पर रहेगा पावर कट 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  07-10-2025

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 09 अक्टूबर, 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। 
राहुल वर्मा ने कहा कि 09 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 08.00 बजे से प्रातः 08.30 बजे तक तथा सांय 06.00 बजे से सांय 06.30 बजे टैंक रोड, खलिफा लॉज , नानक विला , बघाट प्लेस, शिशु पार्क, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के समीप, फॉरेस्ट रोड एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 
उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं किन्ही अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow