शहर व अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी : डॉ. शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शहर व अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डॉ. शांडिल आज यहां राज्य स्तरीय शूलिनी मेला-2025 के दौरान नगर निगम सोलन के सफाई कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा मेले में दी गई बहुमूल्य सेवाओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 07-08-2025
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शहर व अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डॉ. शांडिल आज यहां राज्य स्तरीय शूलिनी मेला-2025 के दौरान नगर निगम सोलन के सफाई कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा मेले में दी गई बहुमूल्य सेवाओं के लिए आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व 18.50 लाख रुपए की लागत से नवीनीकृत नगर निगम के बहुउद्देशीय हाल का शुभारंभ भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मियों का शहर को स्वच्छ रखने में अहम योगदान रहता है। शहर को सुंदर बनाने के लिए हमें लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है, जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है।
नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, उप महापौर मीरा आनन्द, पार्षद राजीव कौडा, सरदार सिंह ठाकुर, ईशा पराशर, पूजा, संगीता, सीमा, रजनी व अभय शर्मा, मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर तथा रजत थापा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सेठी, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, विकास काल्टा, शोभित बहल, संधीरा सीनू सिंह, नगर निगम की आयुक्त एकता कापटा, उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बसंल सहित नगर निगम के कर्मचारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






