शहीद हवलदार नवल किशोर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Dec 3, 2024 - 21:20
 0  44
शहीद हवलदार नवल किशोर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    03-12-2024

मंडी जिला के सदर उपमंडल के जलौन गांव के निवासी हवलदार  नवल किशोर का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव जालौन पहुंचाया गया, जहां पर उनका पूरे राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
इस अवसर पर प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, मंडी डॉ0 मदन कुमार तथा सैन्य अधिकारियों सहित परिजनों एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हवलदार नवल किशोर जेएंडके राइफल में सेवारत थे तथा गत दिनों सियाचिन ग्लेशियर में राष्ट्र की सेवा करते हुए वे शहीद हो गए थे।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow