शालवी नदी में जा गिरी चूड़धार यात्रा पर जा रहे दो दोस्तों की बाइक,हादसे में एक युवक की मौत

झमराड़ी पुलिस बैरियर से एक किलोमीटर पीछे चकवाली नामक स्थान पर एक बाइक 500 फीट नीचे शालवी नदी में जा गिरी। पीछे वाले बाइक पर सवार नीटू शर्मा ने दुर्घटना

Jun 15, 2025 - 10:37
 0  92
शालवी नदी में जा गिरी चूड़धार यात्रा पर जा रहे दो दोस्तों की बाइक,हादसे में एक युवक की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  नेरवा    15-06-2025

उत्तराखंड के विकास नगर से चूड़धार यात्रा पर जा रहे दो दोस्तों की बाइक शालवी नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक चूड़धार की यात्रा पर जा रहे थे। 

झमराड़ी पुलिस बैरियर से एक किलोमीटर पीछे चकवाली नामक स्थान पर एक बाइक 500 फीट नीचे शालवी नदी में जा गिरी। पीछे वाले बाइक पर सवार नीटू शर्मा ने दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों युवकों को नदी से सड़क तक लाया गया। 108 एंबुलेंस की ओर से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उत्तराखंड के जिला देहरादून की तहसील विकासनगर, बाढ़वाला गांव निवासी हर्ष रावत को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीछे बैठे गंभीर रूप से घायल बाढ़वाला गांव के ही नितिन को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। 

पुलिस ने मामला दर्ज किया है। नेरवा के तहसीलदार कुश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत दी जाएगी। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow