शाही महल नाहन में सम्मान समारोह आयोजित,अलग-अलग क्षेत्र में 6 विभूतियों को किया सम्मानित
महाराज राजेंद्र प्रकाश फाउंडेशन द्वारा आज शाही महल नाहन में जिला सिरमौर के 6 अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। पिछले तीन वर्षों से फाउंडेशन द्वारा महाराज राजेंद्र प्रकाश की जयंती पर यह सम्मान समारोह आयोजित
जिला का नाम रोशन करने वालों को पहचान दिलाना मकसद : लक्ष राज प्रकाश सिंह
महाराजा राजेंद्र प्रकाश फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 11-01-2026
महाराज राजेंद्र प्रकाश फाउंडेशन द्वारा आज शाही महल नाहन में जिला सिरमौर के 6 अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। पिछले तीन वर्षों से फाउंडेशन द्वारा महाराज राजेंद्र प्रकाश की जयंती पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है ताकि सिरमौर का नाम रोशन करने वाली इन विभूतियों को अलग पहचान मिल सके।
मीडिया से बात करते हुए आयोजक व शाही परिवार के वारिस लक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि सिरमौर रियासत के अंतिम शासक महाराजा राजेंद्र प्रकाश की जयंती पर पिछले तीन वर्षों से सिरमौर जिला के अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में इस वर्ष भी 6 अलग-अलग क्षेत्र में सिरमौर का नाम रोशन करने वाली इन विभूतियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इसका मकसद इन लोगों को एक अलग पहचान दिलाना है। लक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि शाही महल के दरबार में एक भव्य म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है।
जिसका कार्य पिछले दो-तीन वर्षों से चल रहा है और जल्द ही यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस म्यूजियम में सिरमौर रियासत से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों और दुर्लभ वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से रूबरू हो सके।
What's Your Reaction?

