शिंकुला दर्रे में साल का पहला हिमपात, बर्फ से गुलजार हुई हिमाचल की वादियां......

हिमाचल में रविवार देर सायं से शुरू हुई बारिश-बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से करीब ढाई माह बाद बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है। इससे किसानों-बागवानों को राहत मिलने के साथ ही लोगों को शुष्क ठंड से भी निजात

Aug 26, 2025 - 10:45
 0  93
शिंकुला दर्रे में साल का पहला हिमपात, बर्फ से गुलजार हुई हिमाचल की वादियां......
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - लाहुल     26-08-2025

हिमाचल में रविवार देर सायं से शुरू हुई बारिश-बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से करीब ढाई माह बाद बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है। इससे किसानों-बागवानों को राहत मिलने के साथ ही लोगों को शुष्क ठंड से भी निजात मिली है। सीजन की पहली बर्फबारी से प्रदेश के पर्यटन स्थल गुलजार हो गए हैं। 

पर्यटन स्थल मनाली, कुफरी, नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। लाहुल-स्पीति सहित कुल्लू, मंडी, चंबा और कांगड़ा जिला की चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। कुफरी व नारकंडा में करीब चार इंच बर्फ गिरी। किन्नौर के सांगला में डेढ़ और मंडी के कोठी में एक फीट बर्फबारी हुई है। मंडी जिले के शिकारी देवी, कमरुनाग, शैटाधार, पराशर व बरोट में बर्फबारी हुई।

बर्फबारी के बाद प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढऩी शुरू हो गई है। बर्फबारी से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री और अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री तक की गिरावट आई है। ऊना में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री, जबकि नाहन में सबसे अधिक तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

शिमला का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि केलंग का तापमान -3.0 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम साफ रहेगा। 19 नवंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow