शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार शाम आनी में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हुए शिक्षकों का कुशल-क्षेम जाना।

May 3, 2026 - 17:20
 0  3
शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शिमला 3 मई, 2026 : 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शनिवार शाम आनी में हुई दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हुए शिक्षकों का कुशल-क्षेम जाना।

शिक्षा मंत्री ने अस्पताल में घायल शिक्षक रीना कुमारी और तारा देवी से बातचीत की और चिकित्सकों से उनके उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को सर्वाेत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने इस दुर्घटना में चार शिक्षकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग इस कठिन समय में मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

रोहित ठाकुर ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने घायल शिक्षकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बी.आर. शर्मा और चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कंवर भी शिक्षा मंत्री के साथ उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow