हिमाचल में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संगठनों के रोष प्रदर्शन जारी, नाहन में NSUI ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

 देशभर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी छात्र संगठन इस मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। 

Jul 23, 2026 - 20:45
 0  4
हिमाचल में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संगठनों के रोष प्रदर्शन जारी,  नाहन में NSUI ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 23 जुलाई, 2026 : 

 देशभर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी छात्र संगठन इस मामले को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। 

मीडिया से बात करते हुए एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने बताया कि देशभर में युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर जवाबदेही तय करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

छात्र संगठन ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी निंदा की। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवा और शिक्षा विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने मांग की कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रों का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कायम रह सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow