शिक्षा मंत्री ने अडेवग में डोम देवता खांटा के देव शांत यज्ञ में की शिरकत

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अडेवग में डोम देवता खांटा के देव शांत यज्ञ में शिरकत कर देवता का आशीर्वाद लिया और प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की

Dec 28, 2025 - 15:20
 0  14
शिक्षा मंत्री ने अडेवग में डोम देवता खांटा के देव शांत यज्ञ में की शिरकत
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

देवता से लिया आशीर्वाद, लोगों के सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-12-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अडेवग में डोम देवता खांटा के देव शांत यज्ञ में शिरकत कर देवता का आशीर्वाद लिया और प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि यह ऐतिहासिक आयोजन लगभग 56 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है।

शांत में इस क्षेत्र के चार प्रमुख देवता सहभागिता निभा रहे हैं जिनमें कोटेश्वर महादेव मिहणी, डोम देवता खांटा बश्नोग, नाग देवता भमराड़ा, काली मात टिकरी हिमरी और खूंद थनाल गांव थाना शामिल हैं। 

रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देव भूमि के नाम से जाना जाता है और यहाँ कि देव संस्कृति का अपना एक अलग और विशेष रंग है जो सारी दुनिया में और कहीं देखने को नहीं मिलता। हिमाचल प्रदेश में मनाये जाने वाले मेले और त्योहारों में हमारी इस जीवंत संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अनुष्ठान हमारी देव संस्कृति का प्रतीक है और यह आवश्यक है कि हम सब इन सांस्कृतिक धरोहरों को संजो कर रखें जिससे हमारी महान और अनूठी देव संस्कृति अनंत काल तक संरक्षित रह सके। 

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमें आपसी प्रेम सद्भाव और मेलजोल का संदेश देती है और हमें जहाँ वर्त्तमान वैज्ञानिक युग में वैश्विक परिस्थितियों में सबके साथ आगे बढ़ना हैं, वहीं यह भी जरुरी है कि हम अपनी पुरातन और मूल संस्कृति से भी जुड़े रहे। 

इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई मोती लाल डेरटा, निदेशक एल. एम. बी. बैंक देविंदर नेगी, कांग्रेस जोन प्रभारी प्रताप चौहान, रविन्द्र चौहान, एसडीएम कोटखाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow