शिक्षा मंत्री ने बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक किया व्यक्त

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सुबह उत्तराखंड के कवाणु में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Feb 3, 2026 - 22:05
 0  13
शिक्षा मंत्री ने बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक किया व्यक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-02-2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सुबह उत्तराखंड के कवाणु में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। यह बस चौपाल से पांवटा साहिब जा रही थी। 

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने तथा घायलों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकग्रस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow