शिक्षा विभाग प्रदेशभर के सभी स्कूलों में लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम कर रहा शुरू  

हिमाचल प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की लिखने-पढ़ने की क्षमता बेहतरीन होगी। शिक्षा विभाग प्रदेशभर के सभी स्कूलों में लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) शुरू

May 26, 2025 - 12:29
 0  46
शिक्षा विभाग प्रदेशभर के सभी स्कूलों में लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम कर रहा शुरू  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    26-05-2025

हिमाचल प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की लिखने-पढ़ने की क्षमता बेहतरीन होगी। शिक्षा विभाग प्रदेशभर के सभी स्कूलों में लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) शुरू कर रहा है। 

विद्यार्थियों का आईक्यू लेबल परखने के लिए 28, 30 और 31 मई को प्रदेश भर में ओसीआर शीट पर टेस्ट लिए जाएंगे। इसके लिए समग्र शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। स्कूलों को प्रश्न पत्र और ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन) शीट भेजने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम की जिला समन्वयक बबीता ठाकुर ने बताया कि सरकारी स्कूलों में खराब परीक्षा परिणामों को सुधारने के लिए स्कूलों में लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम शुरू किया गया है। 28 मई को छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का गणित टेस्ट होगा। इसके लिए उन्हें 90 मिनट का समय दिया जाएगा। 

इसके अलावा जमा एक और दो का अंग्रेजी विषय का टेस्ट होगा। इसमें 60 मिनट का समय रखा गया है। वहीं 30 मई को छठी से दसवीं कक्षा के बच्चों का विज्ञान का टेस्ट होगा। इसके लिए समय 90 मिनट होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow