शिमला और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में मतदाता सूचियों का नहीं हुआ प्रकाशन
हिमाचल प्रदेश में दो शिमला और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में मतदाता सूचियों का प्रकाशन नहीं हो सका है। इससे राज्य निर्वाचन आयोग की चुनावी गतिविधियां थम गई
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 03-02-2026
हिमाचल प्रदेश में दो शिमला और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में मतदाता सूचियों का प्रकाशन नहीं हो सका है। इससे राज्य निर्वाचन आयोग की चुनावी गतिविधियां थम गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 30 जनवरी को सूचियों के प्रकाशन की तिथि निर्धारित की थी। तीन दिन बीत गए लेकिन उपायुक्तों की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग को सूचियों के प्रकाशन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी उपायुक्तों को आज 5:00 बजे तक तक मतदाता सूची का प्रकाशन करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उपयुक्तों के साथ वीसी में यह निर्देश दिए। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 30 अप्रैल से पहले कराने के निर्देश दिए हैं।
इसको ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला उपायुक्तों को मतदाता सूचियों को प्रकाशन करने को कहा था। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में चुनाव को लेकर जवाब दायर किया जाना है।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत राठौर ने बताया कि अभी दो उपायुक्तों ने मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया है। एक दो दिन के भीतर अन्य उपायुक्तों की ओर से भी सूचियों का प्रकाशन किया जा सकता है।
What's Your Reaction?

