शिमला के चलौंटी में सड़क किनारे बना बड़ा गड्ढा,मशीन धंसी
फोरलेन टनल निर्माण के चलते बीते कुछ दिनों से ढली बाईपास में चलौठी पर सड़क और मकान में दरार आ गई थी। जिस वजह से यहां बड़े वाहनों के लिए यातायात बंद
ढली बायपास पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए आवाजाही बंद
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 03-02-2026
फोरलेन टनल निर्माण के चलते बीते कुछ दिनों से ढली बाईपास में चलौठी पर सड़क और मकान में दरार आ गई थी। जिस वजह से यहां बड़े वाहनों के लिए यातायात बंद कर दिया गया था।
बीते कल ईसी स्थान पर काम कर रही NHAI की बड़ी मशीनरी दुर्घटनाग्रस्त हुई है जहां सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। जिसमें मशीन धंस गई । हालात को देखते हुए इस सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
What's Your Reaction?

