शिमला के माल रोड पर महानाटी व सांस्कृतिक परेड के साथ के साथ विंटर कार्निवल का आगाज 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के माल रोड पर बुधवार दोपहर को को विंटर कार्निवल का आगाज महानाटी व सांस्कृतिक परेड के साथ हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस महानाटी में दो ब्लाकों की 206 महिलाएं एक साथ नाटी पर थिरकीं

Dec 24, 2025 - 16:02
 0  34
शिमला के माल रोड पर महानाटी व सांस्कृतिक परेड के साथ के साथ विंटर कार्निवल का आगाज 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-12-2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के माल रोड पर बुधवार दोपहर को को विंटर कार्निवल का आगाज महानाटी व सांस्कृतिक परेड के साथ हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस महानाटी में दो ब्लाकों की 206 महिलाएं एक साथ नाटी पर थिरकीं। इसमें शिमला शहरी ब्लॉक से 86 और मशोबरा ब्लॉक की 120 महिलाएं शामिल हैं। 

सभी महिलाओं ने पारंपरिक परिधान रेजटा और धाटू के साथ हिमाचल की संस्कृति प्रदर्शित की। इस दौरान स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी नाटी में बढ़-चढ़कर भाग लिया। परेड में प्रदेश के 12 जिलों से आए सांस्कृतिक दलों ने अपनी लोक परंपराओं और वेशभूषा के साथ प्रस्तुति दी। इसके साथ ही पारंपरिक ठोडा नृत्य से दर्शकों की वाहवाही बटोरी। 

नौ दिन तक चलने वाले इस भव्य समारोह में देश और प्रदेश के 70 कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। संगीत, नृत्य और लोक संस्कृति के इस संगम को देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी भी शिमला पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और हरी झंडी दिखाकर कर परेड को रवाना किया।

पंडाल के चारों ओर बैरीकेड लगाकर सुरक्षा का घेरा तैयार किया है। पहली स्टार नाइट में बुधवार को मशहूर पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह रात 8:30 से 10:00 बजे तक प्रस्तुति देंगे। इससे पहले रात 8:10 से 8:30 बजे तक पंजाबी गायक पूजा पंडित प्रस्तुति देंगी। वहीं पारंपरिक महानाटी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय लोग और कलाकार एक साथ नृत्य कर हिमाचली संस्कृति की झलक पेश करेंगे। 

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश की सांस्कृतिक एकता और विरासत को दर्शाने का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इससे पूर्व रिज मैदान पर शाम पांच बजे सांस्कृतिक संध्या शुरू होगी। इसमें सूफी, पहाड़ी, कांगड़ी और पंजाबी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow