शिमला के संजौली में नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर लोगों का उमड़ा जमावड़ा 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया

Nov 14, 2025 - 15:56
 0  35
शिमला के संजौली में नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर लोगों का उमड़ा जमावड़ा 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-11-2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। यहां पर मौजूद लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को मस्जिद में जाने से रोका। 

विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल मामले को शांत करवा दिया गया है। 31 अगस्त 2024 को शिमला के मैहली में दो गुटों में मारपीट के बाद से मस्जिद विवाद गरमाया था। 5 सितंबर 2024 को शिमला में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। 11 सितंबर को संजौली-ढली में उग्र प्रदर्शन किया गया। 

इस बीच 12 सितंबर को संजौली मस्जिद कमेटी खुद निगम आयुक्त कोर्ट पहुंची और खुद ही मस्जिद का अवैध हिस्सा तोड़ने की पेशकश की। हालांकि, 3 मई को एमसी आयुक्त कोर्ट ने इस पूरे मामले में अंतिम निर्णय ले लिया था। अब जिला अदालत ने भी इस फैसले पर मुहर लगाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow