शिमला पुलिस ने एलएसडी तस्करी के मुख्य सप्लायर को हरियाणा के गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच शिमला पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। शिमला पुलिस ने एलएसडी तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए इसके मुख्य सप्लायर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार

Mar 14, 2026 - 15:58
 0  17
शिमला पुलिस ने एलएसडी तस्करी के मुख्य सप्लायर को हरियाणा के गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-03-2026

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच शिमला पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। शिमला पुलिस ने एलएसडी तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए इसके मुख्य सप्लायर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। 

एएसपी शिमला अभिषेक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि तीन दिन पहले पुलिस थाना न्यू शिमला की टीम ने कार्रवाई करते हुए एलएसडी बरामद कर एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई दस मार्च को दर्ज मामले के तहत की गई थी। 

पुलिस ने मोगा निवासी संदीप शर्मा और हिमाचल की सिरमौर निवासी प्रिया शर्मा के कब्जे से 562 स्टैम्प साइज स्ट्रिप्स में करीब 11.570 ग्राम एलएसडी बरामद की गई थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को एलएसडी सप्लाई करने वाले व्यक्ति के बारे में अहम सुराग मिले। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि एलएसडी की सप्लाई केरल के कालीकट निवासी 27 वर्षीय नविएल हैरिसन कर रहा था।

इसके बाद शिमला पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गुरुग्राम (हरियाणा) में दबिश दी और आरोपी नविएल हैरिसन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नविएल हैरिसन और संदीप शर्मा लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे।

जांच में यह भी सामने आया कि संदीप शर्मा सामान्य फोन कॉल का इस्तेमाल नहीं करता था और वह संपर्क के लिए केवल व्हाट्सऐप का उपयोग करता था, जिससे पुलिस की नजर से बचा जा सके। शिमला पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि संदीप शर्मा, नविएल हैरिसन को एलएसडी के बदले कैनाबिस यानी गांजा भी उपलब्ध कराता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow