शिमला में उड़ा होली का गुलाल, मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित विपक्ष के नेता के आवास पर होली की धूम 

हिमाचल प्रदेश में रंगों के पर्व होली पर खूब गुलाल उड़ा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में सुबह से ही रंगों की बौछार संगीत की गूंज सुनाई दे रही है। लोग डीजे की धुनों पर नाचते-गाते एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं

Mar 4, 2026 - 13:57
 0  52
शिमला में उड़ा होली का गुलाल, मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित विपक्ष के नेता के आवास पर होली की धूम 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-03-2026

हिमाचल प्रदेश में रंगों के पर्व होली पर खूब गुलाल उड़ा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में सुबह से ही रंगों की बौछार संगीत की गूंज सुनाई दे रही है। लोग डीजे की धुनों पर नाचते-गाते एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लोकभवन शिमला में ‘होली मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी सहित लोकभावन पहुंचे और एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया।

वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू भी अपने सरकारी आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मंत्री, वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी बधाई देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश के लोगों को होली की बधाई देते हुए खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकारी आवास पर भाजपा नेताओं के साथ होली खेली। विपक्ष के नेता ने गुलाल के साथ नाटी भी लगाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow