शिमला में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत,होटलों, रेस्तरां और ढाबों के लिए गैस की सप्लाई ठप
शिमला राजधानी में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत हो गई है। होटलों, रेस्तरां और ढाबों के लिए गैस की सप्लाई ठप हो गई है। दो दिन से इन उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है। गैस एजेंसियों के गोदाम खाली
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 11-03-2026
शिमला राजधानी में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत हो गई है। होटलों, रेस्तरां और ढाबों के लिए गैस की सप्लाई ठप हो गई है। दो दिन से इन उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है। गैस एजेंसियों के गोदाम खाली हैं।
अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से राजधानी शिमला में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई अब प्रभावित होने लगी है। तीन दिन से शहर की गैस एजेंसियों को व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हुई है। एजेंसियों के गोदाम खाली हो गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को अब सप्लाई नहीं मिल रही।
गैस सप्लाई ठप होने से राजधानी के कारोबारी एजेंसियों और गोदामों के चक्कर लगा रहे हैं। इससे कारोबार प्रभावित होने लगा है। होटल, ढाबे और छोटे-बड़े खाने-पीने के प्रतिष्ठानों में काम ठप होने का संकट मंडरा गया है।
कारोबारियों का कहना है कि गैस सिलिंडर के बिना रसोई चलाना संभव नहीं है और जल्द ही सप्लाई बहाल नहीं हुई तो उन्हें अपने प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से बंद करने तक की नौबत आ सकती है।
What's Your Reaction?



