शिमला में जेपी नड्डा के ऐतिहासिक स्वागत ने बदली हिमाचल की राजनीति की दिशा : डॉ बिंदल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 13 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के शिमला आगमन पर जिस प्रकार हजारों की संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ा और राजधानी शिमला में जो वातावरण बना, वह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व

Dec 14, 2025 - 15:59
 0  8
शिमला में जेपी नड्डा के ऐतिहासिक स्वागत ने बदली हिमाचल की राजनीति की दिशा : डॉ बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

बिहार की प्रचंड जीत के बाद शिमला में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस सरकार के अंत के स्पष्ट संकेत

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   14-12-2025

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 13 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के शिमला आगमन पर जिस प्रकार हजारों की संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ा और राजधानी शिमला में जो वातावरण बना, वह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। 

यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक भविष्य का स्पष्ट संकेत है। डॉ. बिंदल ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का यह पहला हिमाचल प्रवास था। 

इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए जिस तरह का अप्रत्याशित, उत्साहपूर्ण और जनसमर्थन से भरा कार्यक्रम आयोजित हुआ, उसने यह सिद्ध कर दिया कि हिमाचल प्रदेश का जनमानस अब वर्तमान कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है।

उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों के कुशासन और नाकामियों के खिलाफ जिस जोश और आक्रोश के साथ हजारों भाई-बहन सड़कों पर उतरे थे, उसी कड़ी में 13 दिसंबर को शिमला में आयोजित यह विशाल कार्यक्रम दूसरा बड़ा संदेश है। यह साफ संकेत है कि हिमाचल की सत्ता अब कांग्रेस के हाथों में अधिक समय तक रहने वाली नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने संबोधन में जिस सटीकता और तथ्यों के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया, वह अपने आप में आंखें खोलने वाला था। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किस प्रकार हिमाचल प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए निरंतर सहयोग कर रही है, जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार उन्हीं विकास योजनाओं और कार्यों को रोककर जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है।

डॉ. राजीव बिंदल ने 13 दिसंबर को हुए इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, कार्यकर्ताओं, भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से शिमला संसदीय क्षेत्र सहित किन्नौर, स्पीति, आनी और करसोग से पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

साथ ही, उन्होंने हिमाचल प्रदेश के जनमानस का धन्यवाद किया, जिन्होंने हजारों की संख्या में पहुंचकर हर दिल अजीज नेता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow