शिमला में विंटर कार्निवाल का आगाज , मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक परेड को झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज रिज शिमला में नगर निगम शिमला द्वारा आयोजित शिमला विंटर कार्निवाल का शुभारम्भ किया। उन्होंने सांस्कृतिक परेड को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांस्कृतिक परेड में सभी जिला के सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गेयटी में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी और टाउन हॉल के समीप महानाटी और होम गार्ड इंटर बटालियन बैंड प्रतिस्पर्धा का अवलोकन भी किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज रिज शिमला में नगर निगम शिमला द्वारा आयोजित शिमला विंटर कार्निवाल का शुभारम्भ किया। उन्होंने सांस्कृतिक परेड को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांस्कृतिक परेड में सभी जिला के सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गेयटी में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी और टाउन हॉल के समीप महानाटी और होम गार्ड इंटर बटालियन बैंड प्रतिस्पर्धा का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम के साथ आयोजित कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्निवाल के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से संवाद भी किया और उनके अनुभव जाने। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल की शांत वादियां और शुद्ध हवा से उन्हें निश्चित रूप से आनंद के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य की अनुभूति भी प्राप्त होगी।
What's Your Reaction?

