शिमला में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के बाद फिर पर्यटन कारोबार में आया उछाल 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर पर्यटन कारोबार में उछाल आया है। जिले में मंगलवार रात को हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी के बाद देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला, कुफरी, नारकंडा पहुंच रहे

Jan 29, 2026 - 13:46
 0  11
शिमला में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के बाद फिर पर्यटन कारोबार में आया उछाल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-01-2026

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर पर्यटन कारोबार में उछाल आया है। जिले में मंगलवार रात को हुई सीजन की दूसरी बर्फबारी के बाद देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला, कुफरी, नारकंडा पहुंच रहे हैं। रिज मैदान से चारों तरफ ऊंची पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं। 

इसके अलावा जाखू की पहाड़ी भी बर्फ भरी हुई है। हर रोज सैकड़ों सैलानी जाखू जाकर अठखेलियां कर रहे हैं। शिमला घूमने आए ज्यादातर सैलानी बिहार, गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र से हैं। वीकेंड से पहले ही शहर के होटलों में 60 से 70 फीसदी कमरे बुक हैं। वीकेंड तक यह संख्या 100 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। 

गुरुवार को भी रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की खूब चहल पहल देखने को मिली। इस दौरान छोटे बच्चे बर्फ के ढेरों के बीच में मस्ती करते हुए नजर आए। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी से होटल व्यवसाय, टैक्सी सेवा, रेस्तरां और कपड़ा बाजार में अच्छी आमदनी हो रही है। 

लंबे समय बाद पर्यटन गतिविधियों में आई इस तेजी से स्थानीय लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। पर्यटन विभाग और प्रशासन ने सैलानियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत किया है।  पुलिस की ओर से फिसलन भरी सड़कों पर वाहन चलाने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow