शिलाई में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा फैमिलियराजेशन अभ्यास के अंतर्गत मौक अभ्यास का आयोजन

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 14वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में फैमिलियराईजेशन अभ्यास के दौरान आज 28 मई बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई, में आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा विषय पर जन- जागरूकता अभियान एवं मौक अभ्यास का आयोजन

May 28, 2025 - 19:43
 0  44
शिलाई में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा फैमिलियराजेशन अभ्यास के अंतर्गत मौक अभ्यास का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    28-05-2025

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 14वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में फैमिलियराईजेशन अभ्यास के दौरान आज 28 मई बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई, में आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा विषय पर जन- जागरूकता अभियान एवं मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। 

स्कूल प्रधानाचार्य रमा शर्मा ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सहयोग से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 30 सदस्यीय टीम, कमांडिंग ऑफिसर श्री बलजिंदर सिंह के नेतृत्व मैं इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह नेगी, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, कांस्टेबल प्रेमजीत के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा से संबंधित जन- जागरूकता,चर्चा,विचार विमर्श एवं मौक अभ्यास आयोजित किया गया। 

प्रधानाचार्य श्रीमती रमा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की इस प्रशिक्षित टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई के लगभग 800 विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं तकनीकों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा व प्रशिक्षण प्रदान किया गया । 

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया की विद्यालय के लगभग 22 शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक स्टाफ भी इस प्रशिक्षण कार्य में सक्रिय रूप से भागीदार रहा। इस अवसर पर होमगार्ड विभाग के जवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow