श्री रेणुका जी क्षेत्र की नाहन से लापता महिला पूजा देवी पत्नी पवन ठाकुर सकुशल बरामद 

सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी क्षेत्र की नाहन से लापता महिला पूजा देवी पत्नी पवन ठाकुर को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वो करीब दो सप्ताह से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता थी। जानकारी के मुताबिक महिला को शनिवार शाम नाहन के समीप (कांशीवाला) से बरामद

Jun 29, 2025 - 14:06
 0  48
श्री रेणुका जी क्षेत्र की नाहन से लापता महिला पूजा देवी पत्नी पवन ठाकुर सकुशल बरामद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     29-06-2025

सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी क्षेत्र की नाहन से लापता महिला पूजा देवी पत्नी पवन ठाकुर को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वो करीब दो सप्ताह से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता थी। जानकारी के मुताबिक महिला को शनिवार शाम नाहन के समीप (कांशीवाला) से बरामद किया गया है।

यह खबर उन सभी के लिए राहत की सांस देने वाली है, जिन्होंने बीते दिनों महिला के लापता होने की सूचना को गंभीरता से लिया और उसकी तलाश में सक्रिय सहयोग किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने महिला की बरामदगी की पुष्टि की है। 

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम महिला की संभावित उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे कांशीवाला क्षेत्र से सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने महिला को औपचारिक रूप से थाना लाया है। 

जहां उसके बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। अधिकारी का कहना है कि महिला ने अपनी मर्जी से घर छोड़ा था या किसी दबाव या घटना के चलते वह गायब हुई थी, यह सब कुछ बयान दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow