संगठन पर्व में भाग लेकर गर्व की अनुभूति, भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र विश्व में अद्वितीय : डॉ बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आज मंगलवार को संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया में सम्मिलित होकर उन्हें अत्यंत गर्व की अनुभूति हो रही

Jan 20, 2026 - 13:53
 0  12
संगठन पर्व में भाग लेकर गर्व की अनुभूति, भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र विश्व में अद्वितीय : डॉ बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हिमाचल भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई

शून्य से शिखर तक भाजपा की यात्रा विकसित भारत के संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला   20-01-2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आज मंगलवार को संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया में सम्मिलित होकर उन्हें अत्यंत गर्व की अनुभूति हो रही है। 

उन्होंने कहा कि संगठन के इस महापर्व में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं, जो भाजपा की सुदृढ़ संगठनात्मक संरचना और लोकतांत्रिक परंपराओं का सशक्त उदाहरण है।

डॉ. राजीव बिंदल ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हिमाचल भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा—

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठनात्मक ऊर्जा, युवा सोच और अनुभव का संतुलन भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। भारतीय जनता पार्टी की अब तक की यात्रा केवल एक राजनीतिक दल की कहानी नहीं है, बल्कि यह करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और अटूट विश्वास की विजय गाथा है। जिस संगठन की नींव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के संकल्प के साथ रखी थी, वह आज वटवृक्ष बनकर पूरे देश को अपनी छाया दे रहा है। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार ने यह दिशा दी कि राष्ट्र का उदय तभी संभव है जब समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा ने गांव-गांव अपनी पहचान बनाई और भारत को परमाणु शक्ति संपन्न व आधुनिक बुनियादी ढांचे से युक्त सशक्त राष्ट्र बनने की राह दिखाई। 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में अनुच्छेद 370 का खात्मा, भव्य राम मंदिर का निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णय भाजपा की वैचारिक दृढ़ता और संकल्प शक्ति का प्रमाण हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि राजनाथ सिंह के अनुभव, अमित शाह की संगठनात्मक क्षमता और जेपी नड्डा के मार्गदर्शन के बाद अब यह मशाल भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के हाथों में है। 

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सांसद सुरेश कश्यप, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक पवन कुमार काजल, बिहारी लाल शर्मा, रशीम धर सूद, संजीव कटवाल, पायल वैद्य, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, महिला मोर्चा अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल सहित अनेक वरिष्ठ हिमाचल भाजपा नेता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow