संजय अवस्थी ने 14.67 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्लैब कल्वर्ट कार्य की रखी आधारशिला  

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोलन जिला में हिम ईरा प्रीमियम शोरूम स्थापित किया जाएगा

Apr 19, 2026 - 12:19
 0  21
संजय अवस्थी ने 14.67 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्लैब कल्वर्ट कार्य की रखी आधारशिला  

यंगवार्ता न्यूज़ -  अर्की 19-04-2026

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोलन जिला में हिम ईरा प्रीमियम शोरूम स्थापित किया जाएगा। वह आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़ला के गांव धोबटन में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनसमस्याएं सुनने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर विधायक ने दाड़लाघाट से धोबटन गांव तक रोगी वाहन योग्य सड़क मार्ग पर 14.67 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्लैब कल्वर्ट कार्य की आधारशिला भी रखी। संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर संपर्क मार्ग न केवल आर्थिक उत्थान बल्कि सामाजिक बदलाव में भी अहम भूमिका निभाते हैं। 

सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, बेहतर विद्यालयों, घर के समीप स्वास्थ्य सेवाएं और फसल के उचित विपणन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूरदराज क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान और अधिकारियों की मौजूदगी में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow