राष्ट्र प्रथम' की भावना ही भाजपा कार्यकर्ता की सबसे बड़ी पहचान : संजय टंडन
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने हमीरपुर जिला के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता "राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं सबसे अंत में" की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यही विचार भाजपा की कार्यसंस्कृति की आत्मा है और इसी सिद्धांत ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया है।
यंगवार्ता न्यूज हमीरपुर 9 जुलाई, 2026 :
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने हमीरपुर जिला के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता "राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं सबसे अंत में" की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यही विचार भाजपा की कार्यसंस्कृति की आत्मा है और इसी सिद्धांत ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाया है।
संजय टंडन ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता किसी भी निर्णय या दायित्व का निर्वहन करते समय सबसे पहले राष्ट्रहित को प्राथमिकता देता है। उसके लिए व्यक्तिगत हित, पद या प्रतिष्ठा से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश का हित और संगठन का उद्देश्य होता है। यही समर्पण भाजपा कार्यकर्ता को अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से अलग पहचान दिलाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित होकर समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच कार्य करता है। सेवा, समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा भाजपा की मूल कार्यशैली है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इन मूल्यों को अपने आचरण में उतारकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करता है।
संजय टंडन ने प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए संगठन की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर कार्य करेगा, तभी संगठन और देश दोनों निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते हैं। यही कार्यकर्ता संस्कृति भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग और विशिष्ट बनाती है।
What's Your Reaction?


