सोलन में जमीन सौदे और अनियमितताओं के आरोपों से हड़कंप : एडवोकेट संजीव कुमार

सोलन जिला में प्रशासनिक तंत्र को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। हाल ही में मिली शिकायत के आधार पर एक प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे प्रशासनिक ढांचे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Apr 28, 2026 - 16:59
 0  33
सोलन में जमीन सौदे और अनियमितताओं के आरोपों से हड़कंप : एडवोकेट संजीव कुमार

सोलन 28 अप्रैल, 2026 : 

सोलन जिला में प्रशासनिक तंत्र को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। हाल ही में मिली शिकायत के आधार पर एक प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे प्रशासनिक ढांचे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

शिकायत के अनुसार, मोहल ढूंडो क्षेत्र में करीब 12 बीघा जमीन के कथित सौदे में भारी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। दावा किया गया है कि जमीन की रजिस्ट्री बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर की गई, जबकि वास्तविक कीमत  कई करोड़ों की बताई जा रही है।

दस्तावेजों में कम राशि दर्शाए जाने और सीमित बैंक लेनदेन का उल्लेख होने के कारण मामले में बेनामी संपत्ति और नकद लेनदेन की आशंका जताई गई है। मामले को लेकर अधिकारी पर पद के संभावित दुरुपयोग के आरोप भी लगाए गए हैं।

आरोपों के मुताबिक, अधिकारी के परिवार से जुड़े वित्तीय लेनदेन भी इस सौदे से संबंधित बताए जा रहे हैं, जिसकी जांच की मांग की गई है। इसके अलावा धारा 118 से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं का भी उल्लेख किया गया है।

शिकायतकर्ता एडवोकेट संजीव कुमार बिड़ला का कहना है कि कुछ मामलों में चयनात्मक ढंग से निर्णय लिए गए, जिससे पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगा है। उन्होंने विजिलेंस जांच, बैंक खातों की फॉरेंसिक जांच और सभी संदिग्ध जमीन सौदों की समीक्षा की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow