संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर महामंडलेश्र पद पर किया अभिषेक
श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने तिलक चादर प्रदान कर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज का निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया

अखाड़े की उन्नति में योगदान करेंगे महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी : श्रीमहंत रविंद्रपुरी
न्यूज़ एजेंसी - हरिद्वार 24-08-2025
श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने तिलक चादर प्रदान कर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज का निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक किया।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में मुख्य अतिथी गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी,विधायक राजेंद्र सिंह, राजस्थान के विधायक महंत प्रताप पुरी, आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महंत शुभम गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी सहित तमाम संत महंत शामिल हुए और नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज को शुभकामनाएं दी।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के उत्थान में योगदान कर रहे नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज विद्वान संत हैं। महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए अखाड़े की उन्नति में यांेगदान देंगे।
गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी ने कहा कि ने कहा कि संत महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए भारत एक बार फिर विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी ने एक किताब का विमोचन भी किया।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज संत परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए समाज में धर्म और अध्यात्म के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे। श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि युवा संत महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।
गुजरात के विधायक गजेंद्र सिंह एवं राजस्थान के विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज ने भी महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज को शुभकामनाएं दी।नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पद की गरिमा के अनुरूप जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संत समाज और निरंजनी अखाड़े की परंपरांओं का पालन करते हुए अखाड़े की उन्नति में योगदान करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति महाराज ने महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सनातन धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अनेक सेवा प्रकल्प चला रहे हैं। इस दौरान गुजरात से आए हजारों श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






