सचिन चौहान को दोबारा सौंपी लायंस क्लब नाहन के प्रधान पद की कमान 

लायंस क्लब नाहन ने बीती शाम आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पुनः अपनी पुरानी कार्यकारिणी पर भरपूर विश्वास जताते हुए सत्र 2025- 26 के लिए पुनः सचिन चौहान को प्रधान, विजय गुप्ता को महासचिव व राजीव बंसल को कोषाध्यक्ष चुना

Jun 30, 2025 - 15:34
 0  60
सचिन चौहान को दोबारा सौंपी लायंस क्लब नाहन के प्रधान पद की कमान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     30-06-2025

लायंस क्लब नाहन ने बीती शाम आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पुनः अपनी पुरानी कार्यकारिणी पर भरपूर विश्वास जताते हुए सत्र 2025- 26 के लिए पुनः सचिन चौहान को प्रधान, विजय गुप्ता को महासचिव व राजीव बंसल को कोषाध्यक्ष चुना। इसके इलावा संजय चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अतुल भाटिया सह सचिव व अमित बंसल उप कोषाध्यक्ष का कार्यभार देखेंगे। 

ये चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी व क्लब के वरिष्ठतम व संस्थापक सदस्य लॉयन अनिल मल्होत्रा व उप चुनाव अधिकारी लॉयन सुखदेव चौहान की देख रख में नाहन में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी लॉयन ने बताया कि दिनांक 29/6/2025 को पंचकूला में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की अध्यक्षता में एक विशेष पुरस्कार वितरण आयोजन हुआ। 

जिसमें लगभग 156 क्लब्स के सदस्यों ने भाग लिया। इस आयोजन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन विनीत गोयल ने लायंस क्लब नाहन के मौजूदा प्रधान सचिन चौहान को, बेस्ट प्रेसिडेंट, विजय गुप्ता को बेस्ट सेक्रेटरी व संस्थापक सदस्य राजीव बंसल को बेस्ट ट्रेजरार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके इलावा उक्त कार्यक्रम में नाहन क्लब से विनीत सिंघल, सुखदेव चौहान,अनिल मल्होत्रा व अजय गोयल को भी सम्मानित किया गया। 

क्लब की इस अभूतपूर्व उपलब्धि को देखते हुए क्लब के सभी सदस्यों ने एकमत से  मौजूदा  प्रधान ओर उनकी कार्यकारिणी का आगामी वर्ष के लिए पुनः चुनाव किया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान सचिन चौहान ने  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के द्वारा प्राप्त ,बेस्ट प्रेसिडेंट के सम्मान के लिए क्लब के हर एक सदस्य व अपनी कैबिनेट का विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने क्लब को विश्वास दिलाया कि आगामी वर्ष में भी वो क्लब को नए मुकाम पर पहुंचने के लिए वचनबद्ध है। वे लायंस क्लब नाहन की विशिष्ट व उच्चतम कार्य भावना का निर्वहन करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow